मेरे अपने ..रमेश देव नहीं रहे

प्रकाश सतम
मराठी और बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर, ऐक्टर रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। चार दिन पहले ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। रमेश देव ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमेश देव ने कई मराठी और हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी पत्नी सीमा देव भी ऐक्ट्रेस रही हैं और उनके साथ सभी फिल्में भी हिट रही हैं।
रमेश देव का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 30 जनवरी को हुआ था। उनकी पहली हिंदी फिल्म राजश्री प्रॉडक्शंस की ‘आरती’ थी। अपने लंबे करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के साथ काम किया।
रमेश देव और सीमा देव ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की कई फिल्मों को खूब सराहा गया। 1962 में, उन्होंने फिल्म ‘वरदक्षिणा’ में साथ काम किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बाद में उन्होंने बिना देर किए उसी साल शादी कर ली। 2013 में इस जोड़े ने शादी के 50 साल पूरे किए।
रमेश ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, जिनमें आज़ाद देश के गुलाम, घराना, सोने पे सुहागा, गोरा, मिस्टर इण्डिया, कुदरत का कानून, दिलजला, शेर शिवाजी, प्यार किया है प्यार करेंगे, इलज़ाम, पत्थर दिल, हम नौजवान, कर्मयुद्ध, गृहस्थी, मैं आवारा हूं, तकदीर, श्रीमान श्रीमती, दौलत, अशान्ति, हथकड़ी, खुद्दार, दहशत, बॉम्बे ऐट नाइट, हीरालाल पन्नालाल, यही है ज़िन्दगी, फकीरा, आखिरी दांव, सुनहरा संसार, ज़मीर, एक महल हो सपनों का, सलाखें, 16 घंटे, प्रेम नगर, गीता मेरा नाम, कोरा कागज़, कसौटी, जैसे को तैसा, ज़मीन आसमान, जोरू का गुलाम, बंसी बिरजू, यह गुलिस्ताँ हमारा, हलचल, मेरे अपने, संजोग, बनफूल, आनन्द, दर्पण, खिलौना, जीवन मृत्यु, शिकार, सरस्वतीचन्द्र, मेहरबां, आनंद आदि शामिल हैं। (साभार)