लखनऊ की कई संस्थाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

लखनऊ। गरीब व मध्यमवर्गीय महिलाएं भी अब उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। इसके लिए स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन अंतरराष्टरीय महिला दिवस के मौके पर हेल्थ कार्ड जारी करने जा रहा है। हेल्थ कार्ड के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल जाने वाले मरीजों के परिजनों को विशेष छूट प्रदान की जायेगी। इसका उद्देश्य खासतौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराना है।

संस्था के प्रवक्ता श्री वी बी पाण्डेय ने बताया कि स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन राश्ट्रीय अध्यक्षा नीलू त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में काफी समय से समाज के हित में देश के 4 राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में जमीनी स्तर पर काम कर रही है। मिशन कैंसर फ़्री इंडिया के द्वारा कैंसर के प्रति संस्था का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे है। इसी कड़ी में संस्था लखनऊ के बडे अस्पताल के साथ मिलकर हेल्थ कार्ड लांच करने जा रही है। उन्होने बताया कि माना जाता है कि उच्च स्तरीय हॉस्पिटल में उपचार काफी मंहगा होता है। इसलिए आमजन ऐसे अस्पताल में जाने में संकोच करता है। इस संकोच को दूर करने के लिए हेल्थ कार्ड काफी उपयोगी व लाभकारी होगा। इस मौके पर स्त्री फाउंडेशन सहित एक अन्य संस्था ए पी ऑर्गनाइजेशन ने भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली कानपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रत्ना पांडे को विशेष तौर पर सम्मानित किया।

कानपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रत्ना पांडे विशेष तौर पर सम्मानित

इण्डिया लिटरेसी बोर्ड एवं जन शिक्षण संस्थान ने भी धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,जन शिक्षण संस्थान द्वारा 7 सफल महिला अनुदेशिकाओं, सफल उत्कृष्ट महिला उद्यमियों एवं महिला उद्यमी नियोक्ताओं को विभिन्न श्रेणियों में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

7 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित की गयी भाषण प्रतियोगिता तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी रंगोली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा समाज सेवा, कौशल विकास प्रशिक्षणों में सहयोग देने हेतु जनपद लखनऊ के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन/प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक जन शिक्षण संस्थान अमवा श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया।

अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं के प्रति निदेशक सौरभ कुमार खरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक आर०सी०यादव व जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में इण्डिया लिटरेसी बोेर्ड की समस्त इकाइयों सहित जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्ना लाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा, लेखाधिकारी आई०पी०गुप्ता व पूनम सोनी, सौरभ भारद्वाज, अजय गौड़, अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।