11 july को आएंगी देहरादून राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

देहरादून, एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रही हैं, मुर्मू यहां पर सांसदों स्थानीय विधायकों से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति पद की अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में इन सभी लोगों से वोट करने की अपील करेंगी इसके साथ ही पार्टी ने अपने सभी सांसदों विधायकों और पदाधिकारियों से देहरादून में मौजूद रहने के लिए कहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी की जा रही है और यह सभी तैयारियां समय से पहले हो जाएंगी साथ ही पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है जिससे सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक में सभी लोगों की उपस्थिति बनी रहे।