Uttrakhand: प्रख्यात समाजसेवी बसंती देवी को मिला पद्मश्री

उत्तराखंड की मशहूर समाजसेवी बसंती देवी को पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्मश्री सम्मान समारोह में पद्मश्री से अलंकृत किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में योगदान के लिए उन्हें बधाई दी है।