द्रौपदी मुर्मू चल रही हैं आगे यशवंत सिन्हा है पीछे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो मतगणना चल रही है उसमें जो सांसदों के वोटों की गिनती हो गई है उसमें द्रोपति मुर्मू को 540 सांसदों का वोट मिला है और 208 सांसदों का समर्थन यशवंत सिन्हा को मिला है 15 सांसदों के वोट अयोग्य पाए गए हैं अभी तक की मतगणना में बहुत बड़ी बढ़त एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ले ली है

मूल्य के आधार पर हम आपको बताएं तो द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 3लाख 78 हजार मूल्य के वोट एनडीए के पक्ष में गए हैं और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में 145600 वोट यशवंत सिन्हा के पक्ष में

मालूम हो कि नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा इस प्रकार यदि द्रौपदी मुर्मू जीत जाती हैं तो देश की 15 वीं राष्ट्रपति कहलायेंगी इसके साथ ही वह एक नया कीर्तिमान और इतिहास भी रचेंगी, क्योंकि स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वह प्रथम नेता होंगी जो कि भारत की पहली आदिवासी और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी बनेंगी

आपको राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पता होना चाहिए कि इस चुनाव में 18 जुलाई को 776 सांसदों और 4033 निर्वाचित विधायकों के साथ ही टोटल 4809 लोग मतदाता के रूप में थे राष्ट्रपति के चुनाव में मनोनीत विधायक , विधान परिषद के सदस्य और सांसदों का मतदान नहीं होता है।