बीजेपी की नई टीम नए जोश के साथ काम CM धामी

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की आज देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी बैठक में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा नए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल अब शुरू हुआ है और उनकी नई टीम का गठन हो गया है। आने वाले समय में हमारा क्या लक्ष्य है और किस तरीके से हम काम कर रहे ह,ैं इन सब बातों को नई टीम को समझना होगा। पार्टी के पन्ना प्रमुखों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रमुखों के लिए पार्टी की ओर से कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिलों में भी लगातार कार्यक्रम होंगे, जिससे कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।