समाजवादी पार्टी कोषाध्यक्ष संजय पाठक केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में बीजेपी में हुए शामिल

MANISH CHANDRA

नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं पार्टी के अंदर असंतुष्टों की एक लंबी कतार देखी जा रही है। पार्टी की नीतियों से खफा होकर समाजवादी पार्टी कोषाध्यक्ष संजय पाठक ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कौशल किशोर की अगुवाई में बीजेपी का दामन थाम लिया है।

लखनऊ के महमूद नगर, विधानसभा मलिहाबाद निवासी समाजवादी पार्टी नेता संजय पाठक ने केंद्रीय राज्य मंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं।


संजय पाठक विगत 25 वर्षों से समाजवादी पार्टी में विभिन्न दायित्वों, जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे, इन्होंने अपने साथियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के दिल्ली आवास पर समाजवादी पार्टी छोड़कर लल्ला यादव , शबलू और कल्लू रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इनके साथ सपा नेता मन्शु यादव ने भी सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी समाज और सभी वर्ग के गरीबों के, शोषितो के, पिछड़ों के, वंचितों के उत्थान का कार्य कर रही है और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है इसलिए सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी छोड़कर संजय पाठक जी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है उनका भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।