उत्तराखंड में मूसलाधार वर्षा काअलर्ट

मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में मूसलाधार वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में कल रात से ही मूसलाधार वर्षा हो रही है। लगातार वर्षा होने से नदियां उफान पर हैं।

उधर, पर्वतीय क्षेत्र में कल से हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वर्षा और भूस्खलन के कारण बागेश्वर में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।