देवभूमि में एप्पल मिशन योजना से किसान हो रहे हैं मालामाल

प्रदेश में एप्पल मिशन किसानों की आर्थिकी संवारने का बेहतर माध्यम बन रहा है। उद्यान विभाग की ओर से उत्तरकाशी, जौनसार बावर के बाद चंपावत जिले में निजी कंपनी के सहयोग से 100 सेब बागान विकसित किये गये है। हाई डेंसिटी की यह पौध रोपण के एक साल बाद ही फल देने लग जाती है। चंपावत जिले के करीब 100 स्थानो पर ढाई सौ की एक यूनिट के तहत 25 हजार पौधे लगाए गए है। स्थानीय किसानों को इनकी देखभाल की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत निजी कंपनी के सहयोग से जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 सेब बागानों को विकसित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा चंपावत जिले की जलवायु सेब के अनुकूलन होने के कारण इसे किसानों की आर्थिकी का बेहतर माध्यम बनाया जा रहा है।