बागेश्वर में उत्तरायणी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तरायणी मेले से जोडा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले, इसके लिए देश विदेश के पर्यटकों को बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा।

धामी ने साथ ही कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन कोे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के अलग राज्य के रूप में निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस“ के मौके पर राज्य के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।