बीजेपी कार्यकर्ताओं को साथ चलना होगा: कल्पना सैनी

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में प्रत्येक मंडलों के मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर भाजपा ने सभी मंडलों में पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर और रायशुमारी कर मंडल अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत आज डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष के लिए राज्य सभा सांसद डॉ कल्पना सैनी और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी राय जानी। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि जो भी मंडल अध्यक्ष बनेगा, पार्टी कार्यकर्ता उसके साथ चलेगा और आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का कार्य करेगा।