पुलिस में1425 को मिली नियुक्ति,1550 पदों पर भर्ती जल्द

पुलिस में1425 को मिली नियुक्ति,1550 पदों पर भर्ती जल्द

सीएम धामी ने पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र इन नए पुलिस अभ्यर्थियों के घर आज खुशी की लहर है इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाकी बचे पदों पर भी जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

उत्तराखण्ड पुलिस में आज 1 हजार 425 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। देहरादून के पुलिस लाइन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

1 हजार 550 शेष रिक्त पद पर भी नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी

आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी और फायरमैन में चयनित कुल सभी 1 हजार 425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आरक्षी के जो 1 हजार 550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर भी नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पुलिस आरक्षी कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि और पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।