केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी के आपदा ग्रस्त में लोगों का हाल-चाल लेने पहुंचे

हल्द्वानी,केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सटे आपदाग्रस्त क्षेत्र दमुआदूंगा, काठगोदाम और शीशमहल पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, कलसिया और रसकिया नाले में आए उफान से लोगों के घरों को नुकसान हुआ है। कई घर कटान होने से बह गए। जबकि, मकान नाले की ओर लटके हैं। प्रशासन ने 40 परिवारों को राहत राशि बांटी है।