Uncategorized

Guru Govind Singh jayanti : गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है- CM Dhami

Guru Govind Singh: कर्तव्य परायण वीरता और साहस के प्रति मूर्ति गुरु गोविंद सिंह जी की आज जयंती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाली दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरु गोबिंद सिंह जी में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।

Guru Govind Singh ने समाज में समानता और आत्मसम्मान की भावना जागृत करी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

GuruGobindSinghJayanti

Related Articles

Back to top button