Main Slideन्यूज़ निबंध

उत्तराखंडआपदा: दून विश्वविद्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ,कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने सी एम राहत कोष में दिया शिक्षकों,कर्मचारियों का एक दिन का वेतन

सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता

Manish Chandra

दून विश्वविद्यालय : देहरादून , उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में, दून विश्वविद्यालय ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय पहल की है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।

दून विश्वविद्यालय की मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री धामी ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “आपदा की इस घड़ी में दून विश्वविद्यालय का यह योगदान न केवल एक प्रेरणादायक कदम है, बल्कि यह हमारे शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दिखाता है।” उन्होंने कुलपति और पूरे विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि राज्य के अन्य शैक्षणिक, सामाजिक और निजी संस्थान भी इसी तरह आगे बढ़कर आपदा राहत कार्यों में अपना योगदान देंगे।

राहत और पुनर्वास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में आम जनमानस और संगठनों का सहयोग इन कार्यों को और भी प्रभावी बना सकता है। इस पहल से यह संदेश जाता है कि संकट के समय में पूरा समाज एकजुट होकर काम कर रहा है, और शिक्षा संस्थान भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Photo DIPR Uttrakhand

Read Also –बूढ़ा किरायेदार, बस मरने से पहले

Related Articles

Back to top button