Uncategorized

अमित शाह:भाजपा के 2014 से 2024 का ये 10 साल का कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा 

अमित शाह: गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारत  का इतिहास  जब भी लिखा जाएगा तब 2014 से 2024 के  10 साल का  ये कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री  मोदी ने इन 10 सालों में कड़े फैसले लेकर देश को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। शाह महमूरगंज स्थित मोतीझील में वाराणसी लोकसभा में आने वाले पांचों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम-अमित शाह

गृहमंत्री शाह  ने केन्द्र सरकार के कार्यों की चर्चा  करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। काशी का  विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम भी किया गया।

READ ALSO

Dehradun:राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय वन सेवा 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने और CAA लाने के लिए काम किया। करोड़ों किसानों को एमएसपी से लाभान्वित करने का काम किया। वन रैंक, वन पेंशन लागू करने का काम भी मोदी जी ने किया। माताओं-बहनों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी किया।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री  के तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा इस बात की चर्चा उन्होंने कार्यकर्ताओं से की 

Related Articles

Back to top button