C M Dhami: भरोसा दिल से बीजेपी फिर से
भाजपा के युवा स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी

C M Dhami: भरोसा दिल से बीजेपी फिर से

C M Dhami: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए देश भर से अपने स्टार प्रचारकों को हरियाणा बुलाकर जनता को बहुमत से जीतने के लिए जगह-जगह पर जन संवाद कायम कर रही है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के युवा स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी देशभर में अपनी भूमिका अदा कर चुके हैं।

C M Dhami ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की

C M Dhami अपने चुनावी प्रचार दौरे के दौरान सेक्टर 15, पंचकूला (हरियाणा) पहुंचे जहाँ उन्होंने भाजपा के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से मिले असीम स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। C M Dhami ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी व्यवस्था बनाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं जिसके परिणाम स्वरूप देवतुल्य जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए उत्साहित है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी 5 अक्टूबर को यहाँ की राष्ट्रवादी जनता कमल का बटन दबा कर राज्य के विकास के लिए भाजपा को चुनेगी।