मुख्यमंत्री धामी का करवा चौथ संदेश -जानिए

देहरादून, हिंदू दांपत्य जीवन का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ सभी अमीर गरीब हिंदू धर्म और मान्यताओं का त्यौहार है इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी एक भावपूर्ण संदेश देकर सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं .

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी -करवा चौथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में सभी से कहा है – आज प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पतियों की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन, ईश्वर से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।