CMधामी ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरीजों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उनके अनुसार इस प्रणाली से मरीजों को लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। इसके अलावा उन्होंने टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए हेल्पलाईन नम्बर 104 को जन जगारूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को जल्द क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अभिनव पहल की जरूरत हैं, दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने के लिए डॉक्टरों को प्रेरित किया जाए। ब्लॉक एवं तहसील स्तर तक स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि नवजात शिशु के अस्पताल में जन्म होने पर उनके जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से ही निर्गत हों।