CM धामी ने कालसी में जमुना कृष्ण धाम मंदिर का किया शिलान्यास

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विकासनगर के हरिपुर वर्तमान कालसी में, यमुना नदी के तट पर, यमुना घाट निर्माण कार्य और लोक पंचायत की ओर से प्रस्तावित, जमुना कृष्ण धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने, रामलील मैदान में, जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि हरिपुर क्षेत्र के, नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है।उन्होंने कहा कि यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने और आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा।

सीएम धामी ने पवित्र जल से किया आचमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र एक बड़ा तीर्थ स्थल हुआ करता था, यह क्षेत्र, चार धाम यात्रा का भी, एक महत्वपूर्ण स्थल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में, यमुना नदी के तट को विकसित कर, एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश की तरह विश्व विख्यात हो, इसके लिए, राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि, मां यमुना के आशीर्वाद से, भव्य घाट निर्माण का संकल्प, पूरा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने, हरिपुर धाम के यश को पुनर्स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे शीघ्र ही सिद्धि तक पहुंचाएगी। हरिपुर क्षेत्र यमुना, टोंस, नौरा और अमलवा के महासंगम का पवित्र स्थान है।