राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस महिला उत्पीड़न वाले बयान पर जानकारी का प्रयास कर रही है

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यौन उत्पीडन मामले में कल उनके निवास पर पूछताछ की। राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के दौरान कश्मीर में महिलाओं के यौन उत्पीडन के बारे में बयान दिया था। विशेष पुलिस आयुक्त एस.पी. हुडा ने बताया कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कई ऐसी महिलाओं से मुलाकात की चर्चा की थी ,जो, यौन उत्पीडन का शिकार हुई थीं। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से उन महिलाओं की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है ताकि पीड़ित को न्यांय दिलाया जा सके।