भाजपा का हर बूथ हो मज़बूत -राहुल गुप्ता

भाजपा का हर बूथ हो मज़बूत राहुल गुप्ता ने इसी नारे को ज़मीन पर साकार करने के लिए बाराबंकी के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनसे संवाद किया। सरकार लगातार अपने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मजबूत कर रही है और कार्यकर्ता भी पूरी जान लगा कर घर घर जाकर आम जनता को सरकार की योजनाओं को बता रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं कि आप अपने देश को मजबूत करने में सहयोग करें यही कारण है भाजपा सरकार ने अपना जीत का परचम लहराया है आज बाराबंकी जिले में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया था उसका आज समापन हो गया है,

डाॅ महेंन्द्र सिंह

कार्यक्रम के अंतिम सत्र कि अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल गुप्ता ने कहा कि हम लगातार घर घर जाकर भाजपा की योजनाओं को और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक रखा है भारत एक युवाओं का देश है और हम युवा मिलकर नए भारत का निर्माण करें वही समापन के अंतिम सत्र मे भाजपा एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि किस तरह से संगठन मजबूत हुआ है भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को बताते हुए कहा कि कि एक वक्त था क्या हमारे पास तीन सीटें थी आज हमारे पास 303 से आगे सबसे बड़ा कारण है कि हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे युवा मोर्चा द्वारा हर बूथ पर जाकर आम जनता को जगाने का काम किया है हमने अपने हर बूथ को बहुत मजबूत किया है जिसका परिणाम यह है हम दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रहे ,

डाॅ महेंन्द्र सिंह और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

डॉ महेंद्र ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरे भारत में हर राज्य में भाजपा की सरकार होगी और आने वाले 2024 में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बना कर लेकर आएंगे मैं धन्यवाद देना चाहता हूं संगठन के और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिन्होंने अपना खून पसीना बहा कर संगठन को मजबूत करने का काम किया है इस मौके पर बाराबंकी जिले की भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी इवं सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहेl