एमएलसी चुनावों में मिली प्रचंड जीत की शुभकामनाए सी एम योगी को देने पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी

Vishal sonkar

आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर
स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री नन्दी ने कहा की उत्तर प्रदेश की जन आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सतत समर्पित कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें एमएलसी चुनाव में भाजपा की विजय के लिए शुभकामना दी।
नंदी ने कहा कि यह जनादेश जनकल्याण, जनसरोकार और जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता की सर्वस्वीकृति का उद्घोष है!

मंत्री नन्दी ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री से विभिन्न विभागीय विषयों पर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया!