राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की केदारनाथ राहत कार्यों की सराहना की
शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की केदारनाथ राहत कार्यों की सराहना करी

उत्तराखंड राजभवन में महामहिम राज्यपाल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट वार्ता की .इस मौके पर दोनों ने समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति एवं राज्य में मानसून के संबंध में जानकारी दी।

राज्यपाल गुरमीत सिंह के फेसबुक हैंडल पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा ग्रस्त केदारनाथ में किए जा रहे राहत कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों हेतु स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी सराहना के पात्र हैं।