हल्द्वानी न्यूज़:बालात्कारियों को दी जाए फांसी -विधायक सुमित

हल्द्वानी न्यूज़: उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लामबंद हो गया है।
पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं जिसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के की स्थानों समेत हल्द्वानी में प्रदर्शन किया।
हल्द्वानी न्यूज़ विधायक सुमित के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में भाजपा नेताओं के नाम लगातार महिला अपराधों के मामलों सामने आ रहें हैं।कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली मुख्यमंत्री धामी की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं। तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे में ये सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करती है ,ये कहना मुश्किल है,उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला अपराधों में भाजपा के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उससे ये मालूम पड़ता है कि उन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने वाला। इसलिए आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।शहर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी ने मांग करते हुए कहा है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए नहीं तो ये पार्टी चुप नहीं बैठेगी