अयोध्या से राम लला का सजीव प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी पर

Himanshu Sonkar

अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में प्रथम बार श्रीराम लला विराजमान मंदिर से दूरदर्शन का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रथम बार श्रीराम लला मंदिर का तथा कनक भवन मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को 25वीं बार सजीव प्रसारण हो रहा है। इसमें दूरर्शन के लोग सजीव प्रसारण करेंगे वहीं आकाशवाणी के लोग सजीव कमेंट्री भी प्रसारित करेंगे जैसे-कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आदि से प्रसारण होता है यह कार्य अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल एवं सूचना निदेशक श्री शिशिर आदि के निर्देशानुसार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक , कविन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि द्वारा मेला क्षेत्र एवं दोनों मंदिर परिसरों का विशेष रूप से भ्रमण कर मौके पर उपस्थित सम्बंधित स्थानीय अधिकारियों एवं दूरदर्शन, आकाशवाणी को निर्देश दिया गया है और दूरदर्शन व आकाशवाणी को सजीव प्रसारण हेतु पूर्ण रूप से निर्धारित स्थल पर स्थापित कर दिया गया है।

दूरदर्शन का सजीव प्रसारण हेतु लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोई भी मीडिया प्रतिनिधि अपने परिचय पत्र/मान्यता कार्ड के आधार पर कवरेज कर सकता है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रतिनिधियों को सजीव प्रसारण के लिए सीमित मात्रा में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर के लिए पास जारी किया गया है। कुछ मीडिया पास भी कनक भवन के लिए भी दूरदर्शन व आकाशवाणी को जारी किये गये है। मौके पर तैनात स्थानीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पूज्य संतों, महात्मा गणों, पूज्य पुजारी गणों के समन्वय से कवरेज किया जा सकता है।

दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण दोपहर 11ः30 बजे से किया जा रहा है। प्रचार प्रसार के लिए आम जनमानस की सुविधा एवं मनोरंजन के दृष्टि को ध्यान में रखते हुये सूचना निदेशालय से शहर में लगभग 26 एलईडी वाहन/डिस्प्ले बोर्ड लगाये गये है। ताकि श्रद्वालुओं को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें रामायण सीरियल दिखाया जा सकें।