प्रथम विश्व युद्ध योद्धा गबर सिंह नेगी के गांव में मंत्री धन सिंह ने किया पौधरोपण

टिहरी,स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चला रही है। 9 से 15 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टिहरी जिले के मन्ज्यूड गांव में प्रथम विश्व युद्ध के विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गबर सिंह नेगी के गांव में राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पौधरोपण किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। डॉ रावत ने बताया कि इस अभियान के तहत गांवों की मिट्टी को नमन और वीरों का वंदन किया जा रहा है।