मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों सहित जनता ने भी बधाई दी

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाइयां देने वाले लोगों का तांता लगा रहा जिसमें प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी और कर्मचारी धामी को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए लगातार आते रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश भी दिये। जन्मदिन की शुभकामनाएं हेतु मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।