प्रियंका चोपड़ा की भाभी: कौन है नीलम उपाध्याय
नीलम उपाध्याय तमिल,तेलुगू फिल्म स्टार है

प्रियंका चोपड़ा की भाभी: कौन है नीलम उपाध्याय

प्रियंका चोपड़ा की भाभी: अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने देश भारत लौटी थीं वो भी अपने भाई की शादी की तैयारी करने के लिए.. प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया अपने भाई की दुल्हन को देखने और रोका करने के लिए आयी थीं.. ऐसे में अब चारों ओर मीडिया में इस बात की चर्चा है कि आखिर कौन है प्रियंका चोपड़ा की भाभी और वो किस प्रोफेशन से ताल्लुक रखती है सभी जानना चाहते हैं।

Photo -Google

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी हुई हर एक खास बात को लोग और मीडिया पाल-पाल जानना चाहते हैं इसलिए आजकल सोशल मीडिया पर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को लेकर खबरें तेज हुई है,दरअसल सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय को शादी के लिए राजी कर लिया है जिसके चलते प्रियंका भारत आई और उन्होंने अपने भाई का रोका यानि कि शादी पक्की की रस्म में परिवार के साथ धूमधाम से मना कर लौट गई।

कौन हैं नीलम उपाध्याय

नीलम उपाध्याय मुंबई की रहने वाली हैं तमिल ओल्ड तेलुगू की फिल्म स्टार है। तकरीबन 10 सालों से नीलम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं खासतौर से उन्हें तेलुगू और तमिल फिल्म की स्टार के रूप में जाना जाता है नीलम ने 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर सेवन से अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत करते हुए पहचान बनाई है।
नीलम का जन्म 5 अक्टूबर मंगलसूत्र मुंबई में हुआ था।
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बतौर फिल्म मेकर इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म को खुद प्रोड्यूस किया है।

Read Also

Heera Mandi song: ‘तिलस्मी बाहें’ हुआ रिलीज,सोनाक्षी सिन्हा के हाथ में जाम का ग्लास

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी कब होगी

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय के रोका की तस्वीरें और वीडियो आने के बाद अब सब जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब इन दोनों की शादी होगी फिलहाल अभी कोई डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है जाड़े के शुरुआती दिनों में इन दोनों की शादी हो सकती है लेकिन भारत में होगी या विदेश में अभी कुछ तय नहीं है