पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनप्रीत बादल ने थामा बीजेपी का दामन

चंडीगढ़,पंजाब मे एक और राजनीतिक विकेट गिरा कांग्रेस सरकार में पूर्व वित्त मंत्री रहे वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेसी पार्टी को अलविदा कह दिया है, मनप्रीत सिंह बादल ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है, पूर्व वित्त मंत्री पंजाब सरकार मनप्रीत सिंह बादल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई विधानसभा चुनाव में मनप्रीत सिंह बादल भटिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे, और चुनाव हारने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है !राष्ट्रीय स्तर पर भारत जोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे राहुल गांधी के साथ मनप्रीत सिंह बादल कभी नहीं देखे थे, इससे पूर्व मनप्रीत सिंह बादल अकाली दल में थे! लेकिन सुखबीर सिंह बादल के बढ़ते कद को देखते हुए अकाली दल से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, इससे पूर्व उन्होंने पंजाब पीपुल्स पार्टी का भी गठन किया था लेकिन 2017 के चुनाव में उनकी पार्टी की हार हुई थी हार के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था, लेकिन वहां भी अमरिंदर सिंह वडिग प्रधान को अहमियत देने के बाद पार्टी में उनकी हैसियत का ग्राफ बहुत नीचे चला गया था.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मनप्रीत की बातें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हुआ करती थी ऐसी जानकारी राजनीतिक सूत्रों से मिली हैं भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को बहुत मजबूत किए जाने की आवश्यकता है जिससे संगठन और प्रभावी ढंग से काम कर सके आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी अपने बल पर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को साधुवाद दिया और कहा कि” भारतीय जनता पार्टी में आपका स्वागत है, और इसके साथ ही आपके पास जो भी राजनीतिक अनुभव है उसकी सेवाएं भारतीय जनता पार्टी लेती रहेगी!