यमुनोत्री को रोपवे की सौगात-CM धामी

यमुनोत्री को रोपवे की सौगात-CM धामी

यमुनोत्री को रोपवे की सौगात-CM धामी, उत्तरकाशी ,विश्व के तमाम टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह ही उत्तराखंड की खूबसूरती को देखने वाले टूरिस्ट विश्व भर से यहां आते हैं दूसरे देशों की तरह ही यहां पर भी अब यात्रा के शुभम इंतजामों की तरफ धामी सरकार ने ध्यान दिया है इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री पर रोपवे कार्य जल्द शुरू करने की बात कही है

यमुनोत्री में रोपवे कार्य का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। यमुनोत्री को रोपवे की सौगात-CM धामी के इस ऐलान को सुनकर के उत्तरकाशी के लोगों में खुशी की लहर है, इससे गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा अधिक सरल और सुगम हो जाएंगी। साथ ही जिले में यात्रा से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के भ्रमण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से गंगोत्री तक रेल मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही विकासनगर-बड़कोट मोटरमार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता… पार्टी, सरकार और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। जनकल्याण के कार्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वागींण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं और इसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ता से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आहवान भी किया।