CM धामी की बात का असर-सुरक्षित लौटेंगे भारतीय

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि नाइजीरिया में फंसे प्रदेश के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इसके लिए भारत सरकार अबुजा स्थित हाई कमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क में है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।