विधानसभा भर्ती में पारदर्शिता बरती जाएगी- विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून,विधानसभा में हुई बैक डोर भर्तियों को रद्द करने के बाद अब विधानसभा में होने वाली भर्तियों को पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा में भर्तियां जरूरत के हिसाब से की जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षा के जरिए चयन के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भर्ती होगी। वह पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2016 से पहले जो भर्तियां हुई हैं, उनको लेकर जल्द कोई फैसला लिया जाएगा। इसके लिए कानूनी सलाह ली जा रही है।