2025तक उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा:सीएम धामी

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चम्पावत को एक मॉडल जिले के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पूरे राज्य में विकास की अवधारणा पर कार्य और नवसृजन करना है। मुख्यमंत्री देहरादून में @25 आदर्श चम्पावत के तहत हिमालयी पारिस्थितकीय तंत्र के साथ विचार-मंथन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक और हिमालयी सरोकारों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल एक पर्वतीय राज्य ही नहीं, यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र का एक अभिन्न अंग भी है। उत्तराखण्ड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों के साथ विचारों की श्रृंखला बोधिसत्व कार्यक्रम आयोजित किये गये। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि तब तक राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाया जाए। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है।