मतदान प्रतिशत: उत्तराखंड में हुए मतदान का लेखा जोखा-जानिए
सर्वाधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट में

मतदान प्रतिशत: उत्तराखंड में हुए मतदान का लेखा जोखा-जानिए

मतदान प्रतिशत: लोकसभा इलेक्शन के प्रथम चरण में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर किस जगह कितने प्रतिशत मतदान हुआ..उत्तराखंड में हुए मतदान का लेखा जोखा-जानिए , राजधानी देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्धित बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो चुका है और इस दौरान प्रदेशभर में कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई ख़बर नहीं मिली है ।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीन द्वारा प्रदेश में अंतिम रूप से प्राप्त कुल मतदान 57.24 प्रतिशत रहा है।

सर्वाधिक मतदान प्रतिशत हरिद्वार लोकसभा सीट में

प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट में 63.53 प्रतिशत रहा। हरिद्वार में कुल 12,93,363 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 6,90,238 पुरूष, 6,03,080 महिला एवं 44 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसके बाद नैनीताल-उधमसिंहनगर में 62.47 , जिसमें कुल 12,59,180 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 6,55,767 पुरूष, 6,03,394 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

Read Also

हेली टिकट बुकिंग:केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 20 जून तक फुल

टिहरी लोकसभा सीट में 53.76 प्रतिशत रहा, जिसमें 8,48,212 लोगों ने मतदान किया। टिहरी में 4,27,234 पुरूष, 4,20,964 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर शामिल हैं। गढ़वाल सीट में 52.42 , जिसमें कुल 7,17,834 लोगों ने मतदान किया। गढ़वाल लोकसभा सीट में 3,37,993 पुरूष, 3,79,833 महिला मतदाताओं सहित 8 थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अल्मोड़ा में 48.82 प्रतिशत रहा, जहां 3,05,516 पुरूष, 3,48,378 महिला एवं 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हरिद्वार में सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर मताधिकार का प्रयोग

इस प्रकार देखा जाए तो हरिद्वार में सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर ने लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया यहां 44 थर्ड जेंडर वहीं नैनीताल ऊधम सिंह नगर में19 टिहरी लोकसभा में 14 गढ़वाल में 8 और अल्मोड़ा में सबसे कम 2 थर्ड जेंडरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।