महिला आरक्षण बिल मंजूरी पर क्या बोले CMधामी : जानिए

देहरादून,उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित महिला आरक्षण बिल को राजभवन से मंज़ूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कानून प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति के उत्थान हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। file photo