जानिए क्यों है आज पत्रकारों के लिए विशेष दिन

@रामेंद्र सिंह (समाचार संपादक दूरदर्शन उत्तर प्रदेश)

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की सभी पत्रकार भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में सच सामने लाने वाले पत्रकारों के लिए यह विशेष दिन है, कुछ कागजों में ही सही पत्रकारों की स्वतंत्रता की बात की जा रही है, अन्यथा सत्ताएं हमेशा इनके मूल भाव को समाप्त करने के लिए लगी रहती हैं।

जानिए इस खास दिन की खास बातें

  1. प्रेस की आजादी के लिए पहली बार साल 1991 में अफ्रीका के पत्रकारों ने मुहिम छेड़ी थी.
  2. प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर बयान जारी किया गया था जिसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से भी जानते हैं.
  3. साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया था
    इसका उद्देश्य है- पत्रकारों के साथ हिंसा रुके, उनको लिखने और बोलने की आजादी मिले.
  4. साल 1997 से हर साल विश्व प्रेस आजादी दिवस पर यूनेस्को गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज देता है
    ये उस संस्थान या फिर व्यक्ति को मिलता है, जिसने प्रेस की आजादी के लिए उत्कृष्ट कार्य किया होता है।