![](https://mediaboxindia.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0102-1024x461.jpg)
Uttam Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र मे 21 दिन उन्नाव जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा साधना दीक्षित ने प्रवासी के रुप में अनवरत चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी दिलाई
![](https://mediaboxindia.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0076-1024x576.jpg)
देश के दिल दिल्ली की सत्ता अरविंद केजरीवाल से अब काफी दूर हो चुकी है। अब विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तम नगर विधानसभा सीट चर्चा में रही। यहां से आम आदमी पार्टी ने को करारी हार मिली है, यहां बीजेपी के पवन शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है।
![](https://mediaboxindia.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0055-1024x565.jpg)
उत्तम नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने पूजा बाल्यान को उम्मीदवार बनाया तो वहीं भाजपा ने पवन शर्मा को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में बीजेपी और आप के बीच कांटे की लड़ाई मानी जा रही थी।
![](https://mediaboxindia.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0048-1024x461.jpg)
पार्टी उम्मीदवार वोट
आप – पूजा बाल्यान 62257
बीजेपी – पवन शर्मा 88295 (जीते)
कांग्रेस – मुकेश शर्मा 12544
2020 में आम आदमी पार्टी ने दर्ज की थी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उत्तम नगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी के नरेश बाल्यान को 99,622 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार कृषण गहलोत को 79,863 वोट मिले थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस सीट से 19,759 वोटों से जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर पर आरजेडी के उम्मीदवार शक्ति कुमार बिश्नोई थे, जिन्हें 377 वोट मिले थे।
पार्टी उम्मीदवार वोट
आप -नरेश बाल्यान 99,622
बीजेपी – कृषण गहलोत 79,863
आरजेडी – शक्ति कुमार बिश्नोई 377
आम आदमी पार्टी ने पहली बार दर्ज की थी जीत
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में उत्तम नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बाल्यान को 85,881 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के पवन शर्मा को 55,462 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश शर्मा तीसरे नंबर पर थे, जिन्हें 20,703 वोट मिले थे।
पार्टी उम्मीदवार वोट
आप – नरेश बाल्यान 85,881
बीजेपी – पवन शर्मा 55,462
कांग्रेस – मुकेश शर्मा 20,703
Photo – MBi , Social media