कृषि मंत्री : गणेश जोशी ने शिव राज सिंह चौहान से मुलाकात करके उत्तराखंड के किसानों के लिए विशेष वार्ता करी

कृषि मंत्री: उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करके उन्हें किसानों के कल्याण के दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के मिलेट्स को न्यूनतम समर्थन मूल्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल करने का आग्रह किया

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया कि भारत सरकार के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को “अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप मे मनाया गया। इस क्रम में उत्तराखण्ड में मिलेट मिशन का संचालन वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक किया जा रहा है। जिससे लगभग 2.50 लाख कृषक लाभान्वित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य में मिलेट फसल झंगोरा (सांवा) 38000 है० क्षेत्रफल में उत्पादित की जाती है। झंगोरा (सांवा) उत्तराखंड में मिलेट्स की प्रमुख फसलों में शामिल है। मंत्री गणेश जोशी ने झंगोरा (सांवा) को भी मण्डुवा फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्तः ग्रहण करने हेतु सम्मिलित कराने का आग्रह किया।

नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए गणेश जोशी ने शिवराज सिंह चौहान से विशेष वार्ता की

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में 11 जनपदों के 6400 है0 क्षेत्रफल में नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग के कियान्वयन हेतु रू 18.74 करोड का प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने योजना संचालन हेतु धनराशि अवमुक्त कराने हेतु केंद्रीय कृषि, कृषक कल्याण मंत्री से अनुरोध किया।
उत्तराखंड की प्रमुख फसलों के टी एल बीज की अनुमति की मांग करी

गणेश जोशी ने अवगत कराया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय फसलें यथा गहत 13149 है० में, राजमा 5884 है० में, तोर 3327 है० में, रामदाना 5523 है० में, लाल धान 10000 है० में, उगल 256 है० क्षेत्रफल में उगाई जाती है। इस हेतु अनुरोध है कि खाद्य सुरक्षा एवं पोशण मिषन के अन्तर्गत इन फसल के सत्यापित बीज (TL Seed) के प्रयोग की अनुमति प्रदान कर दी जाय, जिससे इन फसलों को पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ावा देकर कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकेगा।

जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 500 करोड रुपए धनराशि का आग्रह किया

उत्तराखंड जैसे पर्वती क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गणेश जोशी ने प्रदेश में जंगली जानवरो द्वारा खेती को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे कृषकों का खेती के प्रति रुचि कम हो रही है। इस हेतु खेती को जंगली जानवरो से सुरक्षा हेतु घेरबाड की आवश्यकता है। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करते हुए प्रदेश को प्रति वर्ष रु० 100 करोड धनराशि पाँच वर्ष हेतु कुल रु0 500.00 करोड की धनराशि घेरबाड कराने हेतु अवमुक्त कराने का आग्रह भी किया।

गणेश जोशी ने भेंट के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है।

पीएमजी एस वाई 1 और 2 के सभी बाकी कामों में मार्च, 2024 तक पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की गई थी। मंत्री गणेश जोशी ने अनुरोध करते हुए राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, मानसून में पर्वतीय क्षेत्रों में अतिवृष्टि, दैवीय आपदा, निरन्तर होने वाले भूस्खलन आदि के कारण जहां कार्य करने हेतु सीमित अवधि मिल पाती है, वहीं इन आपदाओं के कारण कार्य की प्रगति भी प्रभावित होती है। मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में पी०एम०जी०एस०वाई0-1 एवं 2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की समयसीमा को मार्च, 2025 तक विस्तारित करने का आग्रह भी किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश के किसानों के विकास की बात कही