सीएम धामी ने जनता के साथ देखा रावण दहन

देहरादून, बुराई के रावण को हर साल जलना होता है और उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहरों में श्री राम लक्ष्मण और माता जानकी के कई साक्षात प्रमाण मौजूद है यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आज देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित रावण मेघनाथ और कुंभकरण दहन के आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जनता को दशहरा की शुभकामनाएं दीं

जब हनुमान जी मिले मुख्यमंत्री धामी से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भगवान राम और हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

बुराई के रावण को हर साल जलना होता है -मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है।

त्योहार हमारी प्राकृतिक और सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही है।

अयोध्या में राम मंदिर बना हमारे लिए सौभाग्य -धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है। हम सभी जानते हैं कि प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनने को है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उत्तराखंड में भी श्री राम से जुड़े कई स्थान हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता से जुड़े कई स्थान हैं। हनुमान जी ने प्रदेश के द्रोणगिरी पर्वत से ही संजीवनी लेकर लक्ष्मण जी की जीवन रक्षा की थी।

सीएम धामी ने देहरादून की जनता को विजयदशमी की दी बधाई

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ0 धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ0 आर. के. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।