उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा का निधन

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा का कल निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नेता शर्मा के निधन पर शोक जताया हैं।

शर्मा के निधन से भाजपा खेमे में मातम पसर गया है क्योंकि पुरानी पीढ़ी के नेताओं में पूरन चंद्र शर्मा का उत्तराखंड की राजनीति में विशेष स्थान रहा है। उत्तराखंड विभाजन से पूर्व उत्तर प्रदेश में शर्मा पर्वतीय विकास मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पूरन चंद्र शर्मा की आयु 78 वर्ष बताई गई है। वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

पूरन चंद्र शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। शर्मा का निधन कल उनके आवास में हुआ था। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दिवंगत यात्रा पूरन चंद्र शर्मा के घर से 27 सितंबर की सुबह 10 बजे अंत्येष्टि के लिए चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए निकलेगी