सुसाइड नोट : देहरादून के नामी बिल्डर साहनी ने बिल्डिंग से कूद कर की आत्महत्या

सुसाइड नोट:आठ मंजिला इमारत से कूदकर देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या ने प्रदेश में सनसनी मचा दी,इस हाई प्रोफ़ाइल आत्महत्या से उत्तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन भी सकते में हैं कि आखिर कैसे और क्यों प्रदेश के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी ने ये कदम उठाया , लेकिन देर शाम तक इस केस की एक-एक परतें सामने आने लगीं और आत्महत्या मामले में दून पुलिस ने चर्चित अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो की देहरादून रेसकोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी बाबा ने शुक्रवार को लगभग 11.30 बजे सहस्त्रधारा रोड के पैसिफिक गोल्फ की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 52 साल के सतेंद्र साहनी के सुसाइड नोट में आरोप के आधार पर पुलिस ने गुप्ता बंधुओ को गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाने में सतेंद्र साहनी(बाबा) के पुत्र रणवीर ने ब्लैकमेल,उत्पीड़न, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुसाइड नोट में बिल्डर साहनी ने गंभीर बातों का खुलासा किया

रणवीर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीते दिन ही तुरंत हरकत में आते हुए धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर 7 नेहरु रोड,डालनवाला के रहने वाले अजय गुप्ता और उसके भाई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्ता ब्रदर्स ने सहारनपुर में झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया है

साहनी ने इस नोट में अपने कई प्रोजेक्ट्स का जिक् किया और गुप्ता ब्रदर्स से मुलाकात व प्रोजेक्ट्स में साझेदारी का जिक्र करते हुए गंभीर बातों का खुलासा किया। सुसाइड नोट में साहनी ने गुप्ता बंधुओ के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम करने की बात लिखी है। साहनी ने ये भी लिखा है कि बलजीत सोनी ने उनकी मुलाकात गुप्ता बंधुओं से कराई थी। मालूम हो कि इससे पहले भी बलजीत सोनी का देहरादून के नामी उद्योगपति विंडलास से भी विवाद सामने आ चुका है। जमीन के घपले में विंडलास को भी जेल हो चुकी है।

अपने सुसाइड नोट में साहनी ने लिखा है कि गुप्ता ब्रदर्स के साथ में मिलकर प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान हुए झगड़े के बाद गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। गुप्ता बंधु दोनों प्रोजेक्ट अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। 16 मई को सतेंद्र साहनी ने स्थानीय पुलिस को अनिल कुमार गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता द्वारा दी जा रही धमकियों उत्पीडन और ब्लैकमेलिंग के सम्बन्ध में सूचित किया था। बताया जा रहा है कि सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को साहनी को थाने में बुलाया था। और इसी सदमें से घबराकर साहनी ने आत्महत्या कर ली। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के बेटे व दामाद को भो फंसाने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर सतेंद्र साहनी ने आत्महत्या को अंजाम दिया।

साहनी के पुत्र रणवीर सिंह ने गुप्ता बंधुओं पर उनके पिता को डराने, धमकाने व ब्लैकमेल करने का आरोप पुलिस को दी गई रिपोर्ट में लगाया है।जिसमें कहा गया है कि गुप्ता ब्रदर्स ने उनके पिता को डराने, धमकाने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. रणवीर ने बताया कि उनके पिता ने पूर्व में भी पुलिस को एक प्रार्थनापत्र देकर गुप्ता बंधुओं पर उनकी एक प्रोजेक्ट को लेकर धमकियों की शिकायत की थी. पुलिस ने बताया कि उन आरोपों की नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच की जा रही है. रणवीर सिंह ने अपनी तहरीर में यह भी कहा कि गुप्ता बंधुओं द्वारा उनके पिता के विरूद्ध उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक झूठी शिकायत दर्ज कराई गयी थी और वे साहनी को उनकी दोनों कंपनियां उनके नाम करने अन्यथा उन्हें व उनके दामाद को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई है. पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर के आत्महत्या से पूर्व लिखे नोट और उनके पुत्र की तहरीर की बिनाह पर थाना राजपुर में गुप्ता बंधुओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों गुप्ता बंधुओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।