उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय
किसानों की आय में इजाफा होगा-उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय

उपराष्ट्रपति: ऊधम सिंह नगर: किसानों की आय को दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र में हो रहे निरंतर शोध कार्यों की जानकारी लेने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंतनगर कृषि विश्विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नाहेप में बने म्यूजियम का निरीक्षण और अवलोकन किया उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आए हुए किसानों से बातचीत की और कृषि क्षेत्र में पंतनगर विश्वविद्यालय के योगदान के बारे में वैज्ञानिकों से तमाम जानकारियां ली। उत्तराखंड के दौरे पर निकले उपराष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कुमाऊं मंडल के अधिकारी भी मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति ने यहां पर 15 मिनट कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के साथ में बिताए उसके बाद उप राष्ट्रपति विशेष हेलीकॉप्टर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केवल एक दिन के लिए उत्तराखंड के दौरे पर आए थे उन्होंने बेटे और पत्नी के साथ नैनीताल के भवाली कैंची धाम में बाबा नीब करौली के दर्शन भी किए और बाबा नीम करौली के आश्रम में पूजा-अर्चना की। करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र बाबा नीब करौली के दर्शन करके उपराष्ट्रपति ने कहा कि बाबा नीम करौली के दर्शन से वो अभिभूत हैं.

पंतनगर विश्वविद्यालय म्यूजियम का किया अवलोकन

पंतनगर एयरपोर्ट से सीधा काफिला पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने पौधारोपण किया. इसके बाद वो नाहेप पहुंचे जहां पर उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए म्यूजियम का अवलोकन किया. कार्यक्रम स्थल पर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टालों और उत्पादों का उप राष्ट्रपति ने निरीक्षण किया।

Read Also

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कहा निक जोनस ने क्या किया था

किसानों की आय बढ़ाने में वैज्ञानिक मददगार

जगदीप धनखड़ ने वहां पर मौजूद वैज्ञानिकों शोधार्थियों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों से उम्मीद है कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए विश्विद्यालय के वैज्ञानिक और उनके द्वारा किए गए शोधों से भारत की कृषि को निरंतर लाभ मिल रहा है जिस कारण आज भारत के किसान पहले की अपेक्षा अधिक समृद्ध हो रहे हैं उन्होंने आशा व्यक्त की पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रयासों से किसानों की आय में इजाफा होगा।